भारत में जहां महिलाएं सैनेटरी पैड्स का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं वहीं मेंस्ट्रुअल कप (menstrual cup) उतने लोकप्रिय नहीं हैं। शायद ही आपके ग्रुप में कोई ऐसी महिला होगी जो इसका इस्तेमाल करती होगी। मेंस्ट्रुअल कप में लीक की समस्या नहीं होती और ये पैड्स और टैम्पून की तुलना में बहुत ज्यादा किफायती होते हैं। Lancet संस्था की एक Study कहती है कि पूरी दुनिया में इसके करीब 199 ब्रांड्स हैं जो 99 देशों में हैं, लेकिन इसको लेकर जागरुकता बिलकुल भी नहीं है।
‘Menstrual cup use, leakage, acceptability, safety, and availability: a systematic review and meta-analysis’ इस स्टडी का टाइटल है। ये स्टडी बताती है कि मेंस्ट्रुअल कप को लेकर महिलाओं की जानकारी काफी कम है। इसी के साथ, इन कप्स के लीक होने उनकी सुरक्षा और उनकी उपलब्धता के बारे में भी बताया गया है। इसमें सर्वे के आधार पर नतीजे निकाले गए हैं और उन महिलाओं से बात की गई है जो इसे इस्तेमाल करती हैं। ग्लोबल लेवल पर ये पहला मेंस्ट्रुअल कप का रिव्यू है। तो चलिए आज हम भी जानते हैं इनके बारे में-
Watch Latest Video
क्या होते हैं मेंस्ट्रुअल कप-
मेंस्ट्रुअल कप छोटे सिलिकॉन के बने हुए कप होते हैं जो वजाइना से पीरियड ब्लड इकट्ठा करने का काम करते हैं। इन्हें 8-10 घंटे में एक बार बदलना होता है। सिर्फ उन महिलाओं को इसे जल्दी बदलना होता है जिन्हें ज्यादा फ्लो होता है। ये शेप, साइज और मटेरियल के हिसाब से बहुत सारी तरह के आते हैं।

मेंस्ट्रुअल कप के साइज-
छोटे कप साइज उन महिलाओं के लिए होते हैं जिनकी डिलिवरी नहीं हुई होती है। अक्सर 30 साल से कम उम्र की महिलाओं के लिए ये साइज होते हैं और उससे ज्यादा की उम्र वाली महिलाओं के लिए बड़े साइज होते हैं।

लगाने और निकालने का तरीका-
इसको लगाने के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। किसी ल्यूब्रिकेंट ट्यूब या पानी को कप की rim पर लगा दें। अभी कप को फोल्ड करें rim साइड को ऊपर की तरफ रखें और इसे वजाइना में डालें। ये टैम्पून की तरह ही इस्तेमाल होगा। इसके बाद इसे रोटेट करें जिससे कप खुल जाएगा। अगर ये ठीक से लगाया गया है तो ये बिलकुल भी दिक्कत नहीं देगा। उठना-बैठना, उछलना-कूदना सब कुछ हो जाएगा। इसे इस्तेमाल करने के पहले डॉक्टर से बात जरूर कर लें।